Aapki Apni News
Wednesday, 19 December 2012
क्या कहते हैं आपके सितारे ?
मेष
व्यापार में लिए गए निर्णय हानिकारक हो सकते हैं। स्थायी संपत्ति संबंधी विवाद होने की आशंका है। पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
वृष
संतान की प्रगति से मन प्रसन्न होगा। किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा। रुका धन प्राप्त होगा। नौकरी में पदोन्नति संभव है।
मिथुन
काम अधूरे रहेंगे। यात्रा आज न करें। व्यय बढ़ेंगे। किसी का सहयोग न मिलने से स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। कामकाज में नुकसान हो सकता है।
कर्क
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षमता घटेगी। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। स्थायी संपत्ति के विवाद हल होंगे। दूसरों की आलोचना न करें।
सिंह
व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। व्यापार के संबंध में सही समय पर सही निर्णय ले सकेंगे, जो भविष्य में लाभदायी रहेगा। निवास स्थान की समस्या हल होने के योग हैं।
कन्या
खान-पान का ध्यान रखें। वाणी में कड़वाहट न आने दें। नवीन कार्यों पर किए गए प्रयास सफल होने की संभावना है। परिवार में मांगलिक आयोजन होने के योग हैं।
तुला
रुका पैसा मिलेगा। कार्य-सिद्धि से अर्थक्षेत्र में आशाजनक परिणाम आने की संभावना है। संतान से सुखद समाचार मिलेंगे।
वृश्चिक
अनावश्यक बहस में न उलझें। धर्म-कर्म में व्यय होगा। व्यर्थ के व्ययों में कमी करें। कानूनी कार्यों में समय सीमा का ध्यान रखें।
धनु
उदर-विकार संभव है। परिवार की उन्नति होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। अधिक परिश्रम का फल तुलनात्मक रूप से कम मिलेगा।
मकर
संतान के कार्यकलापों पर नजर रखना चाहिए। व्यापार लाभप्रद रहेगा। कार्य-सिद्धि से अर्थ क्षेत्र में आशाजनक परिणाम आ सकेंगे। धन लाभ होगा।
कुंभ
कार्य क्षेत्र में विस्तार होगा। नवीन व्यापार के प्रस्ताव मिलेंगे। मित्रों के सहयोग से कुटुम्ब की समस्याएं हल होने की संभावना है। ऐश्वर्यपूर्ण समय होने से उत्तम वस्त्र-भोजन प्राप्ति का योग बनेगा।
मीन
योजनाएं क्रियान्वित होंगी। व्यापार अच्छा चलेगा। आध्यात्मिक चेतना की प्राप्ति के योग हैं। शुभ समाचार मिलने से मन हर्षित होगा।
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment