Wednesday 19 December 2012

20 दिसंबर 2012 राशिफल ( आज का विचार ) : क्या कहते हैं सितारे? कैसा रहेगा दिन ?


20 दिसंबर 2012 Thursday

December 20, 2012
By apki Apni News
 मेष
कार्यभार और व्यस्तता ज्यादा रहेगी। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। उत्साह कम होगा। सहयोगियों की मदद से व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होने के योग बनेंगे।
 वृष
दुस्साहस, हानिकारक हो सकता है। परिवार के सदस्यों की उन्नति से मन प्रसन्न होगा। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का सुअवसर मिलेगा।
 मिथुन
जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। काम-काज का विस्तार संभव रहेगा। संतान की चिंता और जवाबदारी बढ़ेगी। संपत्ति संबंधी मामलों के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
 कर्क
आत्मविश्वास में कमी आएगी। बुद्धिमानी और दूरदर्शिता की समाज में सराहना होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार संभव है। व्यापार अच्छा चलेगा।
 सिंह
अहंकार का भाव मन में न आने दें। साझेदारी में नवीन अनुबंध होंगे। कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। परिवार में सुखद माहौल रहेगा।
 कन्या
व्यापार में हानि होगी। दूरदर्शिता एवं बुद्धिचातुर्य से कठिनाइयाँ दूर होंगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। आपके प्रयासों से स्थिति अनुकूल बनेगी। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे।
 तुला
पिछले दिनों से अधूरे पड़े काम पूरे होने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में इच्छित लाभ हो सकेगा। किसी पर अतिविश्वास न करें।
 वृश्चिक
राज्यपक्ष के कामों में यश, सफलता मिलेगी। विरोधी समझौता करेंगे। संतों से भेंट होगी। मानसिक संतोष व प्रसन्नता का अनुभव होगा।
+ धनु
संपर्क से धन प्राप्ति संभव है। मशीनों के प्रयोग में सावधानी रखें। व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी। कठिनाइयाँ कम होंगी।
 मकर
यात्रा में सावधानी रखें। आजीविका में नए काम मिलेंगे। ईश्वर की शक्ति में विश्वास रखने से कार्य सफल हो सकेंगे। जीवनसाथी की समस्याओं को अनदेखा न करें।
 कुंभ
धन लाभ के कारण कार्य शीघ्र होंगे। जीवन में नवीन अवसर का सूत्रपात हो सकेगा। गुप्त विरोधी नुकसान पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं।
 मीन
व्यापार अच्छा चलेगा। सामाजिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। कार्यपद्धति कलात्मक होने के कारण लोकप्रियता में वृद्धि के योग बनेंगे।

No comments:

Post a Comment